HomeAccident NewsLucknow Accident: ट्राली में घुसी कार, पिता पुत्र की मौत, तीन अन्य...

Lucknow Accident: ट्राली में घुसी कार, पिता पुत्र की मौत, तीन अन्य घायल

-

बरेली से अयोध्या जा रहा था परिवार, सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से मारी टक्कर


लखनऊ। बरेली से अयोध्या जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। सीतापुर रोड पर एक कार सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई।

सीतापुर रोड पर बृहस्पतिवार सुबह देवरी रुखारा क्रासिंग के सामने एक कार सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में पिता पुत्र की मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त ट्रैक्टर चालक मौके पर मौजूद नहीं था।

बरेली में मकान नंबर 25 पार्क लाइट, नियर साउथ सिटी सुभाषनगर निवासी विकास चंद्र हजेला (60) बेटे गौरव (42), बहू प्राची (37) और पोते अयान (07) के साथ अयोध्या जा रहे थे। गाड़ी बरेली के इज्जतनगर निवासी अर्पित दीक्षित चला रहे थे।

सीतापुर रोड पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसी। हादसे में पांचों लहूलुहान हो गए। पुलिस के मुताबिक विकास चंद्र हजेला की मौके पर मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल गौरव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राची, अयान और अर्पित का इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts