HomeTrendingदेवबंद में निमार्णाधीन कॉलोनी में मिली लाश

देवबंद में निमार्णाधीन कॉलोनी में मिली लाश

-

होटल मालिक-स्टाफ पर हत्या का आरोप, पुलिस कर रही पूछताछ


सहारनपुर। देवबंद में एक व्यक्ति का शव निमार्णाधीन कॉलोनी में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत सिर में चोट लगने से होने की पुष्टि हुई है। मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हाईवे स्थित एक होटल के मालिक और स्टाफ के खिलाफ मंगलवार को ऋकफ दर्ज कर होटल को सील कर दिया है।

आजाद अली फालिज की बीमारी से पीड़ित थे और रामपुर मनिहारान में एक चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। उनके बेटे शावेज के मुताबिक, थकान होने पर पिता अक्सर हाईवे स्थित अनुपम होटल में रुक जाते थे।

दो दिन पहले आजाद दवा लेने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। देर रात उनका शव देवबंद-बरला मार्ग स्थित निमार्णाधीन कॉलोनी में पड़ा मिला। उनके सिर पर चोट के निशान थे।

शावेज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि होटल में आजाद की मालिक और स्टाफ से कहासुनी हुई थी। इसी दौरान सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। आरोप है कि इसके बाद होटल मालिक ने शव को निमार्णाधीन कॉलोनी में फेंक दिया।

पुलिस ने शावेज की तहरीर के आधार पर होटल मालिक और स्टाफ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। होटल को सील कर दिया गया है। पुलिस होटल मालिक और स्टाफ से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी देवबंद अमित कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आजाद अली की मौत सिर में चोट लगने से होने की पुष्टि हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts