Home politics news Lok Sabha Election 2024: छठे चरण का मतदान, जानिए शाम 5 बजे...

Lok Sabha Election 2024: छठे चरण का मतदान, जानिए शाम 5 बजे तक कहां कितनी वोटिंग

0

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान जारी है। वोटिंग शनिवार सुबह ठीक सात बजे शुरू हुई, जो कि शाम छह बजे तक चलेगी। आम चुनाव के इस फेज में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी सातों सीटों समेत 58 संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।

 

17:50 PM • 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितनी हुई वोटिंग, जानिए

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, शाम बजे तक बिहार में 52.24 प्रतिशत, हरियाणा में 55.93 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 51.35 प्रतिशत, झारखंड में 61.41 प्रतिशत, दिल्ली में 53.73 प्रतिशत, ओडिशा में 59.60 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 52.02 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 77.99 प्रतिशत मतदान हुआ।

 

15:47 PM • 25 May 2024

दोपहर 3 बजे तक 49.20 % वोटिंग

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting : जानिए किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान

वोटर टर्नआउट के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक छठे चरण के लिए 49.20 प्रतिशत मतदान हो चुका है. जिसमें, बिहार में 45.21 प्रतिशत, हरियाणा में 46.26 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 44.41 प्रतिशत, झारखंड में 54.34, दिल्ली में 44.58 प्रतिशत, ओडिशा में 48.44 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 43.95 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 70.19 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

 

14:37 PM  •  25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक 39.13% वोटिंग

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा और जम्मू एवं कश्मीर सहित देश के 8 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर शनिवार को मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक इन सभी लोकसभा सीटों पर 39.13 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। दोपहर 1 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 54.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम मतदान दिल्ली में दर्ज किया गया, जहां दोपहर 1 बजे तक 34.37 प्रतिशत मतदाताओं ने ही वोटिंग की है. अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो, झारखंड में 42.54, उत्तर प्रदेश में 37.23, बिहार में 36.48, हरियाणा में 36.48, ओडिशा में 35.69 और जम्मू कश्मीर में 35.22 प्रतिशत वोटिंग हुई है.दिल्ली की सभी सातों सीटों की बात करें तो दोपहर 1 बजे तक उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट पर 37.31, उत्तर पश्चिम दिल्ली में 35.72, पूर्वी दिल्ली में 34.24, पश्चिम दिल्ली में 34.12, दक्षिण दिल्ली में 33.49, नई दिल्ली में 31.66 और चांदनी चौक में 32.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

 

13:57 PM • 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024: देश भर में दोपहर 1 बजे तक 39.13% मतदान

चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया है कि दोपहर एक बजे तक 39.13% मतदान हुआ है। पश्चिम बंगाल में 54.80%, झारखंड में 42.54%, उत्तर प्रदेश में 37.23%, बिहार में 36.48%, हरियाणा में 36.48%, ओडिशा में 36.48%, जम्मू-कश्मीर में 35.22% और दिल्ली में 34.37% मतदान हुआ।

 

11:52 AM • 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting : सुबह 11 बजे तक कहां कितना हुआ मतदान? जानिए क्या कहता है ताजा डेटा

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के तहत सुबह 11 बजे तक 25.76% मतदान हुआ. वोटिंग में पश्चिम बंगाल फिलहाल सबसे आगे है. ताजा डेटा के मुताबिक, वहां 36.88% वोटिंग हुई. झारखंड में 27.80 फीसदी, यूपी में 27.06 फीसदी, बिहार में 23.67 फीसदी, जम्मू और कश्मीर में 23.11 फीसदी, हरियाणा में 22.09 फीसदी, दिल्ली में 21.69 और ओडिशा में 21.30 फीसदी मतदान हुआ।

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं जनता से अपील करना चाहता हूं कि वोट जरूर डालें, अपने मत के अधिकार का जरूर इस्तेमाल करें…मैं समझता हूं कि भारी संख्या में लोग तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खलाफ वोट डाल रहे हैं…”

 

https://x.com/AHindinews/status/1794249189741994052

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक मतदान केंद्र पर Lok Sabha Elections 2024 के छठे चरण में मतदान किया।

 

 

09:48 AM • 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: सुबह नौ बजे तक कहां कितना हुआ मतदान? जानिए डेटा

आम चुनाव के छठे चरण के तहत सुबह नौ बजे तक करीब 11 फीसदी मतदान हुआ है। ताजा डेटा के मुताबिक, आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर नौ बजे 10.82 प्रतिशत वोटिंग हुई है। बिहार में 9.66 फीसदी, हरियाणा में 8.31 प्रतिशत, जम्मू और कश्मीर में 8.89 फीसदी, दिल्ली में 8.94 प्रतिशत, ओडिशा में 7.43 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 16.54 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 12.33 फीसदी और झारखंड में 11.74 प्रतिशत मतदान हुआ है।

06:34 AM • 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: किन राज्यों की कौन सी सीटों पर होगा मतदान?

जिन 58 सीटों पर मतदान होगा, उनमें यूपी की 14 सीटें, हरियाणा की 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, दिल्ली की सात, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू और कश्मीर की एक सीट शामिल है।

बिहार: वाल्‍मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज.
हरियाणा: अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद.
झारखंड: गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर.
ओडिशा: संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, कटक, पुरी और भुवनेश्‍वर.
उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही.
पश्चिम बंगाल: तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा और बिष्णुपुर.
दिल्ली: चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली.
जम्मू और कश्मीर: अनंतनाग-राजौरी.

06:33 AM • 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: छठे फेज के ये हैं प्रमुख दावेदार

छठे चरण के मतदान के लिए कुल 889 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के संबलपुर से, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से, मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से और बांसुरी स्वराज नई दिल्ली से चुनाव लड़ रही हैं. दूसरी ओर कांग्रेस के अहम चेहरों में कुमारी शैलजा, हरियाणा के सिरसा से चुनाव लड़ रही हैं। दीपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के रोहतक से, जेपी अग्रवाल चांदनी चौक, दिल्ली से और कन्हैया कुमार उत्तर-पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं। नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती भी सुर्खियों में हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here