Homeउत्तर प्रदेशMeerutLok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में लगाई गई रोडवेज की 33...

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में लगाई गई रोडवेज की 33 बसें

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रशासन लगातार रोडवेज की बसें ले रहा है। अभी तक 33 रोडवेज बस प्रशासन ले चुका है। सबसे अधिक 23 बसें सोहराब गेट डिपो की गई हैं, जिससे लंबी दूरी की बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। आगामी दिनों में प्रशासन करीब 80 बसें और लेगा।

लोकसभा चुनाव में प्रशासन वाहनों का अधिग्रहण करता है। मतदान कर्मियों को मतदान स्थल पर ले जाने के लिए प्राइवेट वाहन अधिग्रहण किए जाते हैं, जबकि पुलिस फोर्स को लेकर जाने के लिए रोडवेज बसें ली जाती हैं। पहले चरण के चुनाव में प्रशासन ने रोडवेज की 14 बसें ली थीं। अब दूसरे चरण के चुनाव में 26 अप्रैल को मतदान होना है।

 

जिले में पुलिस फोर्स को मतदान केंद्रों पर लेकर जाने के लिए प्रशासन ने 19 बसें और ली हैं। इनमें से सबसे अधिक 23 बसें सोहराब गेट डिपो की ली गई है। आठ बसें बड़ौत डिपो की और दो बस मेरठ डिपो की ली गई है। सोहराब गेट डिपो के अधिकारियों ने लंबी दूरी की बसों को कम करके ये बसें दी है। जिससे लंबी दूरी की बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। पहले हल्द्वानी चार बसें जाती थी, अब दो जाएगी। इसी कारण गोरखपुर की बसें भी कम की गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts