HomeAccident Newsआकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत, छह लोग हुए घायल

आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत, छह लोग हुए घायल

-

–  जंगल में मवेशी चराने के लिए गए थे, सीएचसी में चल रहा इलाज


फतेहपुर। हथगांव थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली में आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। छह अन्य बच्चे घायल हो गए।

गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे की घटना है। 9 वर्षीय अरविंद और 14 वर्षीय कुलदीप अन्य बच्चों के साथ गांव के उत्तर दिशा में स्थित जंगल की ओर मवेशी चराने गए थे। इसी दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में बबलू, लखन, सुनील, कुंवारे, रामू और वंदना भी झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी हथगांव पहुंचाया गया। वहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। हादसे की खबर से पूरा गांव शोक में डूब गया। मृतक बच्चों के परिजन बेसुध हैं। गांव की महिलाओं ने बताया कि दोनों बच्चे मेहनती और होनहार थे।

स्थानीय पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के प्रधान और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने और घायलों के बेहतर इलाज की मांग की है। जिला प्रशासन ने घटना को दुखद बताते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। साथ ही घायलों के इलाज में कोई कमी न होने का भरोसा दिलाया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts