Sunday, July 6, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutजन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में धांधली पर लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने जताई नाराजगी

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में धांधली पर लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने जताई नाराजगी

  • निगम पहुंचे राज्यसभा सांसद ने फौजी के साथ मारपीट को लेकर भी की निंदा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सेना के जवान से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक बार फिर नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आने वाले लोगों से विभाग के कर्मचारी किस तरह व्यवहार करते हैं। इस बात की पोल खुलती नजर आ रही है। साओ के जवान के साथ मारपीट का संज्ञान लेने खुद राज्यसभा सांसद डा लक्ष्मीकांत वाजपेयी शनिवार को नगर निगम पहुंचे गए। जिन्हें देखकर कर्मचारी हक्के-बक्के रह गए। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई ने पूछा कि क्या नगर निगम में आने वाले लोगों के साथ कर्मचारी इस तरह का व्यवहार करेंगे। इस बात को सुनकर कोई भी कर्मचारी कुछ नहीं बोला।

इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई ने साफ कहा कि शहर के लोगों को सुविधा प्रदान करना नगर निगम अधिकारियों का कर्तव्य है।लेकिन शायद अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्य को भूलते जा रहे हैं। वहीं, डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई के पहुंचने की सूचना मिलते ही निगम अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और सेना के जवान से हुई मारपीट के मामले में जांच करवाकर विभागीय कार्रवाई करने की बात की।

बता दें कि, गत दिनों नगर निगम के जन्म-मृत्यु पंजीयन अनुभाग में अपने पुत्र के जन्म प्रमाण मां के नाम में संशोधन कराने के लिए चक्कर काट रहे सेना के जवान के साथ कर्मचारियों ने मारपीट की थी। हालांकि अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले की जांच अपर नगरायुक्त पंकज कुमार को दी गई। पंकज कुमार से कई पार्षदों ने शिकायत की। कहा कि उक्त अनुभाग में दलालों का बोल बाला है, नगर निगम परिसर में बैठे टाइपिस्ट, फोटोस्टेट और स्टांप बेचने वाले जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने या उनमें संशोधन के नाम पर मोटी रकम वसूलते हैं और कर्मचारियों से सेटिंग करके कार्य जल्दी कराते हैं।

अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि जन्म मृत्यु अनुभाग में लंबे समय से जमे बाबूओं को हटाया जाएगा। बिचौलियों और दलालों की एंट्री बंद की जाएगी। अनुभाग में केवल उसे एंट्री मिलेगी, जिस व्यक्ति का कार्य होगा। कार्य में तेजी लाने के लिए नए कंप्यूटर लगाए जाएंगे। बीच-बीच में कर्मचारियों के कार्य की समीक्षा बैठक भी की जाएगी।
इसके बाद डा. वाजपेयी घंटाघर से छतरी वाला पीर तक बन रही सड़क और नाला निर्माण के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। निर्माण की बहुत ही धीमी गति को देखते हुए उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।

डा. वाजपेयी ने कहा कि सौ मीटर का हिस्सा एक साल से ऊपर होने पर भी बनकर तैयार नहीं हो रहा है। जिसके कारण लाखों की संख्या में जनता रोजाना परेशान होती है। उन्होंने इस काम को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ पार्षद संदीप गोयल रेवड़ी, संजय सम्राट, ब्रजेश चौधरी, कुलदीप वाल्मीकि, विकास, मुकेश ठाकुर, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments