Homeउत्तर प्रदेशMeerutराज्य मंत्री ने किया हॉट कुक्ड फूड योजना का शुभारंभ

राज्य मंत्री ने किया हॉट कुक्ड फूड योजना का शुभारंभ

-

शारदा न्यूज़, मेरठ। उच्च प्राथमिक विद्यालय फफूंडा, विकास खण्ड मेरठ के परिसर में स्थिति आंगनबाड़ी केन्द्र पर डा. सोमेन्द्र तोमर राज्य मंत्री (ऊर्जा एवं अतिरिक्त्त ऊर्जा विभाग) के द्वारा 03 वर्ष से 06 वर्ष के बच्चों के लिए संचालित हॉट कुक्ड फूड योजना का शुभारम्भ करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्र पर 03 वर्ष से 06 वर्ष के 35 बच्चों को गर्म पका भोजन का वितरण किया गया तथा कायाकल्प के अन्तर्गत चयनित लर्निंग लैब का भी शिलान्यास किया गया।

जनपद में 2076 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं 03 वर्ष से 06 वर्ष के कुल 41749 बच्चें हॉट कुक्ड योजना से लाभान्वित होंगे। 1 दिसम्बर 2023 से समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हॉट कुक्ड फूड का संचालन किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान जिला पंचायत सदस्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

मत्री द्वारा हॉट कुक्ड फूड का शुभारम्भ करते हुए अवगत कराया गया कि कुपोषण को दूर करने पर सरकार ततपर है और निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को गर्म पका भोजन की गुणवत्ता अच्छी हो यह सुनिश्चित किया जाए और गुणवत्ता का सत्यापन भी किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा अयोध्या से हॉट कुक्ड फूड योजना का शुभारम्भ किया जा रहा है जनपद में भी हॉट कुक्ड फूड का शुभारम्भ आज किया गया है। जनपद में कुल 2076 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है। सभी केन्द्रों पर हॉट कुक्ड फूड का संचालन किया जायेगा।

अन्त में जिला कार्यक्रम अधिकारी मेरठ द्वारा समस्त अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts