Homeउत्तर प्रदेशAmrohaअमरोहा में फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी, गजरौला नपा लिपिक निलंबित

अमरोहा में फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी, गजरौला नपा लिपिक निलंबित

-

– जांच में मार्कशीट फर्जी पाई गई।

अमरोहा। गजरौला नगर पालिका परिषद में तैनात कर लिपिक अजय कुमार को फर्जी हाईस्कूल प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। शासन स्तर से कराई गई जांच में उनकी अंकतालिका अवैध पाई गई, जिसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई की और विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

 

 

अजय कुमार वर्ष 1989 में नगर पालिका परिषद में संविदा कर्मी के रूप में नियुक्त हुए थे। उन्होंने कार्यालय में प्रस्तुत प्रमाणपत्रों में दर्शाया था कि उन्होंने वर्ष 1983 में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। हालांकि, उसी वर्ष वह गजरौला स्थित ज्ञान भारती इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए थे।

इसके बाद, अजय कुमार ने वर्ष 2004 में बोर्ड ऑफ हायर एजुकेशन से हाईस्कूल और वर्ष 2006 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया। इन्हीं प्रमाणपत्रों के आधार पर वर्ष 2011 में उन्हें स्थायी किया गया था। इस मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने शासन स्तर पर शिकायत की थी, और नगर पालिका के कुछ सभासदों ने भी यह प्रकरण उठाया था।

शिकायत के बाद, शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में एक जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी द्वारा की गई जांच में नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रस्तुत की गई हाईस्कूल की अंकतालिका फर्जी पाई गई।

जांच रिपोर्ट शासन को भेजे जाने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने अजय कुमार को निलंबित कर दिया है। अधिशासी अधिकारी (ईओ) ललित आर्य ने बताया कि शासन स्तर से कराई गई जांच में लिपिक के अभिलेख सही नहीं पाए गए हैं। कमेटी ने अंकतालिका को फर्जी करार दिया है। लिपिक को निलंबित करके स्पष्टीकरण मांगा गया है और मामले में विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts