Homeउत्तर प्रदेशMeerutपूर्वोत्तर राज्यों में औद्योगिक विकास प्राथमिकता : शैलेन्द्र

पूर्वोत्तर राज्यों में औद्योगिक विकास प्राथमिकता : शैलेन्द्र

-

शारदा रिपोर्टर, मेरठ। नार्थ ईस्ट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के चेयरमैन शैलेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है फड़ पूर्वोत्तर राज्यों में विकास की अपार सम्भावना है। असम राज्य में औद्योगिक विकास की रफ़्तार तेजी पकड़ रही है। बहुत जल्दी इस राज्य में नए उद्योग लगाने की कार्रवाई की जा रही है।

सर्किट हाउस में शारदा एक्सप्रेस से बातचीत में चैयरमेन शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया केंद्र सरकार पूर्वोत्तर राज्यों में उद्योग लगाने को लेकर गंभीर है। कहा कि कई औधोगिक घराने इसमें रूचि भी दिखा रहे है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा भी रूचि दिखा रहे हैं।   कहा कि असम के अलावा मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और मणिपुर में भी औद्योगिक विकास किया जायगा। इससे पहले बिहार निवासी चेयरमैन शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने  औघड़ नाथ मंदिर में जा कर भगवन शिव कि पूजा कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा जिस तरह से मेरठ से क्रांति शुरू हुई थी इसी  तरह वो यहाँ से प्रेरणा लेकर जा रहे हैं। इससे पहले चैयरमेन नंदन नगर स्थित बिजनेसमेन संजीव शर्मा के आवास भी गए। जहाँ उनका स्वागत किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts