Homepolitics newsकिसी भी हालात का सामना करने को भारत तैयार

किसी भी हालात का सामना करने को भारत तैयार

-

– पश्चिम एशिया संकट पर बोले राजनाथ सिंह।

नई दिल्ली। केरल विधासभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राज्य में प्रचार की कमान संभाली। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में ईंधन या गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए तैयार है।

 

Rajnath Singh

 

केरल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना हमारे टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रूप से ला रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के हितों की रक्षा के लिए अपनी कूटनीतिक कुशलता का इस्तेमाल कर रहे हैं। पश्चिम एशिया संकट पर राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को केरल के दौरे पर पहुंचे। केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान में चल रही जंग के बीच भारत का एक पड़ोसी देश कोई भी गलत हरकत कर सकता है। लेकिन रक्षा मंत्री ने साफ चेतावनी दी कि अगर ऐसा हुआ तो भारत की प्रतिक्रिया बेहद सख्त और निर्णायक होगी। उन्होंने कहा, आॅपरेशन सिंदूर जारी है।

वहीं रक्षा मंत्री ने बताया कि भारतीय नौसेना हमारे तेल टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकाल रही है। उन्होंने कहा कि सेना पूरी तरह सतर्क है। राजनाथ ने कहा कि भारत मिडिल ईस्ट के हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है।

वहां जो भी स्थिति बने, भारत उससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है, राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वे अपने कूटनीतिक कौशल से भारत के हितों की रक्षा कर रहे हैं। बता दें ईरान ने कुछ भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी है। साथ है ईरान ने भारतीय जनता द्वारा ईरान को दिए जा रहे समर्थन की भी सराहना की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts