Homeउत्तर प्रदेशMeerutMEERUT NEWS: शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर को दिया जाए भारत रत्न

MEERUT NEWS: शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर को दिया जाए भारत रत्न

आज (28 अक्टूबर) मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविधालय में आयोजित अखिल भारतीय गुर्जर सभा के 115 वें अधिवेशन और स्वाभिमान सम्मेलन में शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर को भारत रत्न देने की मांग की गयी।

-

  • अखिल भारतीय गुर्जर सभा के 115 वें अधिवेशन और स्वाभिमान सम्मेलन में उठी मांग

शारदा रिपोर्टर,मेरठ- लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से गुर्जर स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में किया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न मुद्दों के साथ ही अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से 1857 की क्रांति के महानायक कोतवाल धन सिंह गुर्जर को भारत रत्न दिलाने की मांग उठी।

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से यह सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में श्रम रोजगार के केंद्रीय मंत्री मंसुख मांडविया भी शामिल हुए। साथ ही विभिन्न दलों के गुर्जर नेताओं ने शिरकत की। अध्यक्षता अखिल भारतीय गुर्जर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह (पूर्व चेयरमैन खादी ग्रामोद्योग) ने की और विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर रहे। इनके अलावा राजेश नागर मंत्री हरियाणा, जवाहर सिंह बेडम मंत्री राजस्थान सरकार ने भी विचार रखे।

सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि, 1857 की क्रांति की शुरूआत करने वाले कोतवाल धन सिंह गुर्जर को केंद्र सरकार द्वारा भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए। सम्मेलन के दौरान अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चंद्र भाटी, राष्ट्रीय महासचिव रामकेश चपराना, राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र नागर, राष्ट्रीय प्रवक्ता विनय प्रधान, जिला अध्यक्ष मनोज चपराना, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष केपी मावी, प्रदेश महासचिव प्रदीप चपराना, प्रदेश अध्यक्ष युवा विजय धामा, युवा जिला अध्यक्ष रोहित डोयला, बबीता गुर्जर एवं राष्ट्रीय सचिव सुभाष गुर्जर रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts