Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशमारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दो घायल

मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दो घायल

-

 पिकअप ड्राइवर को हाईवे और निजी कर्मचारी को घर में घुसकर पीटा, जांच शुरू


रामपुर। बिलासपुर में गुरुवार रात मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में एक पिकअप चालक और एक निजी कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज और मेडिकल परीक्षण कराया है। दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी गई है।

पहली घटना में, नगर के मोहल्ला शीरी मियां निवासी 32 वर्षीय फराज खां अपने पिकअप से हाईवे स्थित नवीन मंडी जा रहे थे। उनके पिकअप में बेगमाबाद गांव के एक बाग से लाए गए आम लदे थे।

फराज के दोस्त, मोहल्ला साहूकारा निवासी अहफाज खां उर्फ अफ्फू पठान ने बताया कि हाईवे पर भाखड़ा डैम के पास एक कार ने पिकअप को साइड मार दी। फराज ने ब्लॉक कार्यालय के सामने कार चालक को रोका, जिससे यातायात बाधित हो गया। तभी वहां खड़े स्कूटी सवार दो अज्ञात लोगों ने फराज के साथ मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद हमलावर और कार चालक मौके से फरार हो गए।

मारपीट की दूसरी घटना हामिदनगर गांव में हुई, जिसमें 29 वर्षीय थॉमस मसीह घायल हो गए। थॉमस रुद्रपुर (उत्तराखंड) स्थित एक आरओ प्लांट में निजी नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि रात के समय कुछ पड़ोसियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। थॉमस के अनुसार, उनका पड़ोसियों से बिजली के तार लगाने को लेकर विवाद हो गया था।
कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज और डॉक्टरी मुआयना कराया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts