spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, January 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homemausamऐसा ही रहा तो 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा तापमान

ऐसा ही रहा तो 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा तापमान

-

  • फरवरी में ही गर्मी ने तेवर दिखाने किये शुरू,

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जनपद मेरठ सहित वेस्ट यूपी में पिछले कई दिनों से जारी हवा की मार से सोमवार को थोड़ी राहत रही। सोमवार को दिन में मौसम सामान्य रहा। हालांकि, धूप का असर रविवार जैसा ही दिखाई दिया। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार के बाद सोमवार को दिन-रात का तापमान 26.6 एवं 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जहां रात का तापमान सामान्य दर्ज हुआ। वहीं, दिन का तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अब से आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, सुबह में कुछ इलाकों में कोहरा हो सकता है। जबकि, दिन अब आने वाले दिनों में साफ रहेगा। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

वहीं, फरवरी महीने में भी गर्मी का अहसास लगातार बढ़ता ही जा रहा है। तेज धूप निकलने से तापमान लगातार बढ़ रहा है।

रविवार को पारा 26 डिग्री को पार कर गया था। जो पिछले कई सालों से सबसे गर्म दिन रहा। जबकि, सोमवार को भी तेज धूप ने एकबार फिर लोगों को गर्मी का अहसास करवा दिया। वहीं, सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि फरवरी में इतना तापमान सही नहीं है।

इससे फसलों को नुकसान हो सकता है। रविवार के बाद सोमवार को मौसम अन्य दिनों की तुलना में गर्म रहा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा की रफ्तार धीमी होने से तापमान बढ़ा है, जो ठीक नहीं है। ऐसा ही रहा तो तापमान जल्दी ही 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts