दिल्ली पहुंचने पर ममता बनर्जी ने भरी हुंकार
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगा भवन पहुंचने पर कहा कि देखिए दिल्ली पुलिस क्या कर रही है। हम उनकी आलोचना नहीं करेंगे क्योंकि यह उनकी गलती नहीं है। दिल्ली पुलिस की एक बस यहां लाई गई है। हमारी इलेक्शन कमीशन में मीटिंग है। हम आॅफिशियल अपॉइंटमेंट लेकर यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि 150 लोग मर गए हैं। कई परिवार वाले यहां आए हैं जिन्हें वोटर लिस्ट से हटाने और उनके अधिकार छीनने के लिए मरा हुआ दिखाया गया था।
उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में धमाका होता है, तो दिल्ली पुलिस कहां होती है? उन्होंने कहा कि जब हम आते हैं, तो दिल्ली डर जाती है। अगर हम चाहते, तो लाखों लोगों को ला सकते थे। हम यहां 50 लोगों को लाए हैं जिन्हें एसआईआर में मरा हुआ घोषित किया गया था। दिल्ली पुलिस किसी की रक्षा नहीं कर सकती। दिल्ली में अभी भी सामंती व्यवस्था चल रही है।
ममता ने कहा कि मैं अपने लोगों से मिलने और दिल्ली पुलिस के अत्याचारों को देखने के लिए बंगा भवन आई।
उन्होंने कहा कि जब गृह मंत्री बंगाल आते हैं, तो हम उन्हें रेड कार्पेट देते हैं। लेकिन, जब हम दिल्ली आते हैं तो आप हमें ब्लैक कार्पेट देते हैं। उन्होंने कहा कि कृपया अत्याचारों से बंगाल के उन लोगों पर हो रहे टॉर्चर से खुद को रोकें, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है।
ममता ने कहा कि अगर इस देश में कोई नहीं लड़ेगा, तो मैं लड़ूंगी, हमारी पार्टी लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बंगा भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस है, दिल्ली के लोगों को नहीं पता कि बंगाल में क्या हो रहा है? मुझे अभी-अभी जानकारी मिली है और मैंने अपने कपड़े भी नहीं बदले हैं।
ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जिन लोगों की मौत हुई है उनके 30 से ज्यादा परिजनों को भी दिल्ली बुलाया गया है। अगर चुनाव आयोग के साथ तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी की बातचीत सकारात्मक नहीं हुई तो ममता बनर्जी अपने सांसदों और पीड़ितों के साथ दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि कुछ संस्थाएं हैं जैसे न्यायपालिका और चुनाव आयोग, जहां हम अपनी आवाज उठा सकते हैं।
ममता बनर्जी ने कहा कि हम से ज्यादा खतरनाक कोई नहीं। हमारा जन्म संघर्ष से हुआ है। देश में अगर कोई नहीं लड़ेगा मैं लड़ूंगी मेरी पार्टी लड़ेगी। कल बंग भवन में 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगी। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली की मीडिया को बताने आई हूं, एसआईआर से कितना टॉर्चर हो रहा है। अपने लोगों से मिलने के लिए मैं अभी बंग भवन जा रही हूं।