spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सैंकड़ों लोगों ने ग्रहण की रालोद की सदस्यता

मेरठ: सैंकड़ों लोगों ने ग्रहण की रालोद की सदस्यता

-

– राष्ट्रीय लोकदल का कुनबा हुआ बड़ा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। त्रिलोक त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन), राष्ट्रीय लोकदल के नेतृत्व में एवं जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल, अनिकेत भारद्वाज की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोकदल, मेरठ द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।

 

 

कार्यक्रम में संगठन की नीतियों, भावी रणनीतियों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत एवं सारगर्भित चर्चा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रवादी नव निर्माण दल से आए शुभम त्यागी, कपिल त्यागी, नीरज त्यागी सहित लगभग 150 प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सभी ने नव-प्रवेशित साथियों का पार्टी परिवार में हार्दिक स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं के समाधान एवं किसान-मजदूर हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कवल जीत सिंह (प्रदेश महासचिव एवं जूही त्यागी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया, जबकि आयोजन की रूपरेखा तैयार करने एवं समस्त व्यवस्थाओं के समन्वय में दिलप्रीत सिंह की विशेष भूमिका रही।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, रणवीर दहिया, विनय प्रधान (प्रभारी, जम्मू-कश्मीर), पूर्व विधायक विनोद हरित, खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल चौधरी, संगीता दोहरे, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव रिचा सिंह, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर, युवा अध्यक्ष अभिमन्यु ललसाना, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभिषेक चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जन-समर्पित बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts