Homeदेशगृह मंत्री अमित शाह आज कच्छ सीमा का करेंगे दौरा

गृह मंत्री अमित शाह आज कच्छ सीमा का करेंगे दौरा

-

– दलदली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज शुक्रवार को अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन सीमावर्ती जिले कच्छ में रहेंगे। इस दौरान वह भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और सीमा सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात करेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह दिन की शुरूआत बॉर्डर आउटपोस्ट जी-7 के उद्घाटन से करेंगे। इसके बाद वह बीएसएफ जवानों से बातचीत भी करेंगे। यह कार्यक्रम भुज के पास स्थित जी-7 बॉर्डर पोस्ट पर आयोजित किया जाएगा। दौरे के दौरान अमित शाह के बीएसएफ द्वारा आयोजित प्रहरी सम्मेलन में शामिल होने की भी संभावना है।

 

 

दोपहर में गृह मंत्री ओपी टावर-1170 के कंट्रोल रूम का दौरा करेंगे, जहां वह संवेदनशील सीमा क्षेत्र में तैनात निगरानी और मॉनिटरिंग सिस्टम की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, अमित शाह पीटीजेड सर्विलांस कैमरों की लाइव फीड भी देखेंगे। इन कैमरों का इस्तेमाल कच्छ के दलदली और कठिन इलाकों में सीमा की निगरानी के लिए किया जाता है। इसके बाद गृह मंत्री हरामी नाला क्षेत्र का दौरा करेंगे। यहां वह क्रीक इलाके में बोट विजिट करेंगे और जेट्टी प्वाइंट पर पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

हरामी नाला गुजरात के रण के कच्छ में सर क्रीक के पास स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा का अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। उथले जलमार्ग, दलदली भूभाग और जटिल क्रीक नेटवर्क के कारण यह इलाका सुरक्षा की दृष्टि से काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। यहां घुसपैठ, तस्करी और संदिग्ध नौकाओं की आवाजाही का खतरा लगातार बना रहता है।

इसके बाद अमित शाह शाम 3 बजे बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय में सीमा से जुड़े मुद्दों पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियों के अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts