Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ पुलिस लाइन में खेली गई होली, एसएसपी विपिन ताड़ा ने पुलिसकर्मियों...

मेरठ पुलिस लाइन में खेली गई होली, एसएसपी विपिन ताड़ा ने पुलिसकर्मियों को दी बधाई

-

– होली खेले रघुबीरा गीत पर एसएसपी ने लगाए ठुमके।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। आज पुलिस की होली खेली जा रही है। सुबह से ही पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों की होली शुरू हो चुकी है। पुलिसकर्मी उनके परिवार मिलकर होली खेल रहे हैं। ग्राउंड में ये होली मिलन समारोह रखा गया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा भी पुलिसकर्मियों के बीच उनके साथ होली खेलने पहुंचे।

सभी को उन्होंने होली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही पूरे स्टाफ को अबीर, गुलाल लगाकर खूब रंग खेला। होली के रंग में पूरा पुलिस महकमा रंगा नजर आया। सभी ने डीजे पर डांस किया और होली का रंग खेला। एसएसपी ने भी होली खेले रघुबीरा अवध में गीत पर ठुमके लगाए और डांस किया।

वहीं दूसरी ओर जनपद के सभी थानों में भी पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। इस दौरान थानों के भीतर पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी की थकान से अलग होली मस्ती में सराबोर नजर आए। थाने के भीतर ही ढोल और डीजे लगाकर पुलिसकर्मियों ने जमकर धमाल मचाया।

महिला थाने में भी महिला पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। इस दौरान सभी ने जमकर होली गीतों पर नृत्य किया। उनके साथ पुलिस अधिकारी भी होली मनाने महिला थाना पहुंचे।

 

यह खबर भी पढ़िए-

मेरठ: पुलिसकर्मियों ने मनाई होली, जमकर गुलाल उड़ाया, एक-दूसरे को दी बधाई

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts