HomeCRIME NEWSरोहटा क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, मचा हड़कंप

रोहटा क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, मचा हड़कंप

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र के चिंदोडी खास में धारदार हथियार से हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह गांव के बाहर शव मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

हिस्ट्रीशीटर बदमाश का नाम कालू उर्फ वीरेंद्र पुत्र जयप्रकाश है। उम्र लगभग 50 साल थी। मृतक योगेश भदौड़ा गैंग का कुख्यात था। मामला रोहटा थाना क्षेत्र के गांव अट्टा चिंदौड़ी की है।

हिस्ट्रीशीटर पर रोहटा सहित आसपास के थानों में लगभग 17 मुकदमे दर्ज थे। इसमें हत्या, लूट, चोरी का भी मुकदमा था। बताया जा रहा है कि उसके सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया है। इसके चलते उसकी मौत हो गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts