HomeTrendingतेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत

तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत

-

 ग्रामीणों ने रात को लखनऊ हाईवे पर शव रखकर जाम लगाया


फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में बीती देर रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने लखनऊ मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव निवासी जगरूप लोधी के रूप में हुई है। जगरूप किसी काम से बाइक पर जा रहे थे। कढ़ीवा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जगरूप की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना गांव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। युवक की मौत से नाराज लोगों ने लखनऊ मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने प्रशासन से आरोपी वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

सूचना मिलने पर हुसैनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अज्ञात वाहन की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। यह जाम लगभग एक घंटे तक चला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts