Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशतौकीर रजा की जमानत पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई

तौकीर रजा की जमानत पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई

-

– मौलाना के वकील पेश करेंगे दलील, यूपी सरकार ने जवाब दाखिल है।

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में गुरुवार को बरेली बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। इस मामले में अब तक यूपी सरकार की तरफ से अपना पक्षा रखा गया है। इसके बाद मौलाना तौकीर रजा के वकीलों ने राज्य सरकार के पक्ष का अवलोकन कर जवाब दाखिल किया है। न्यायमूर्ति अशुतोष श्रीवास्तव तौकीर रजा की जमानत याचिका सुनवाई करेंगे।

 

Tauqeer Raza

 

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने बरेली दंगे से जुड़ी अन्य जमानत याचिकाओं को तौकीर रजा खान की जमानत याचिका के साथ रिकॉर्ड में जोड़ने का आदेश दिया था। साथ ही कोर्ट ने जमानत को लेकर राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए कहा था।

बरेली में 26 सितंबर 2025 को हुई बवाल के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा खान ने जेल से बाहर आने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मौलाना तौकीर रजा खान ने कोतवाली थाने में दर्ज एफआईआर के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत देने की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है।

इससे पहले 18 फरवरी को बरेली बवाल का मामला हाईकोर्ट में सुना गया था। तब कोर्ट ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 24 फरवरी की तारीख लगाई थी। मामले के तथ्यों के अनुसार 26 सितंबर 2025 को मौलाना तौकीर रजा ने बरेली के इस्लामिया इंटर कॉलेज में एक विशेष समुदाय के सदस्यों को इकट्ठा होने का आह्वान किया था।

इस पर बीएनएसएस की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेशों के बावजूद लगभग 500 लोगों की भीड़ इकट्ठी हुई और मौलाना आजाद इंटर कॉलेज से श्यामगंज चौराहे की ओर बढ़ी।

बोर्ड आदि लिए और भड़काऊ नारे लगाते हुए भीड़ ने पुलिस की चेतावनी और समझाने की कोशिशों को नजरअंदाज किया। आगे बढ़ने पर अड़े रहे, तो स्थिति और बिगड़ गई। इसके बाद भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस बल पर ईंटें, पत्थर व एसिड की बोतलें फेंकी और पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी भी की।

एफआईआर के अनुसार बवाल में पुलिसकर्मियों के कपड़े फट गए और दो अधिकारी घायल हो गए। आरोप है कि भीड़ की आक्रामक कार्रवाई ने क्षेत्र में आतंक का माहौल बना दिया। को तर्कसंगत बातचीत के माध्यम से भीड़ को समझाने में विफल रहने के बाद पुलिस अधिकारियों को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts