– हापुड़ में अवैध भंडारण का शक, सभी को जब्त कर युवक पर कार्रवाई।
हापुड़। अवैध रूप से गैस सिलिंडरों के भंडारण का एक मामला सामने आया है। जिला पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के असौड़ा गांव में एक घर पर छापा मारकर करीब 40 गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। पुलिस ने इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


