HomeTrendingगुरमीत राम रहीम को फिर मिली पैरोल

गुरमीत राम रहीम को फिर मिली पैरोल

-

रोहतक: डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिली है और वह आज सुबह जेल से बाहर भी आ गया है। जानकारी के मुताबिक राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। कड़ी पुलिस सुरक्षा में वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया और सिरसा डेरे के लिए रवाना हुआ। राम रहीम 14 वीं बार जेल से बाहर आया है। गुरमीत राम रहीम को इससे पहले 9 अप्रैल को 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर आया था।

डेरा सच्चा सौदा सिरसा का प्रमुख राम रहीम बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी है और रोहतक की जेल में सजा काट रहा है। गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों के पैरोल पर रिहा किया गया है और वह 14 सितंबर को जेल की बैरक में वापस लौटेगा। इस दौरान राम रहीम मीडिया से बात नहीं करेगा।

जमानत की शर्तों के अनुसार, वह सिरसा स्थित अपने आश्रम में रहेंगे। उन्हें मंगलवार को रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा किया गया और वे तुरंत सिरसा स्थित अपने डेरे के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पुलिस का पसरा रहा।

डेरा प्रमुख अगस्त 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने उसे साध्वियों (महिला अनुयायियों) से बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया और 20-20 साल के कारावास की दो सजाएं सुनाईं। वह वर्तमान में बलात्कार और एक पत्रकार की हत्या के मामले में सजा काट रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts