spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशBijnorपिंजरे में कैद हुआ गुलदार, गांव में दहशत का माहौल

पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, गांव में दहशत का माहौल

-


बिजनौर। जनपद में हीमपुर दीपा क्षेत्र के रेहरा गांव के जंगल में एक गुलदार का बच्चा वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है। दो दिन पूर्व गुलदार गन्ने के खेत में दिखाई दिया था।

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव रेहरा में दो दिन पूर्व ग्राम प्रधान शाहिद के खेत में किसान भोला ने एक गुलदार व दो बच्चे देखे थे, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए उस क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया था, जिसके चलते शुक्रवार को ग्रामीणों ने पिंजरे से आवाज आती सुनी। इसके बाद किसानों ने पास पहुंच कर देखा तो पिंजरे मे एक गुलदार कैद था।

वहीं, गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद गुलदार के बच्चे को देखा। इसके बाद वन विभाग की टीम पिंजरे को ले जाने लगी, तभी ग्रामीणों ने पिंजरे को ले जाने का विरोध कर दिया।

ग्रामीणों का कहना था कि मौके पर दूसरा पिंजरा लगा दीजिए। क्योंकि मादा गुलदार बच्चे के पकड़े जाने से हिंसक हो गई है। वह बार-बार हमला कर सकती है। वहीं, रेंजर दुष्यंत कुमार मवी का कहना है कि जब यह पिंजरा हटेगा तभी तो हम दूसरा पिंजरा लगा पाएंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts