HomeCRIME NEWSग्रेटर नोएडा: ब्लैकमेल कर महिला से डेढ़ साल तक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो...

ग्रेटर नोएडा: ब्लैकमेल कर महिला से डेढ़ साल तक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की देता रहा धमकी

Blackmailed a woman and raped: पीड़िता का कहना है कि उसने स्थानीय पुलिस में शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए मंगलवार को उसने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई है.

-

– नहाते समय अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की देता रहा धमकी।

ग्रेटर नोएडा। जेवर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि व्यक्ति ने डेढ़ साल पहले महिला का नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया।

सोमवार को जब महिला खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई, तो आरोपी ने उसे अश्लील इशारे करके बुलाया। महिला ने उसे नजरअंदाज कर दिया और घर लौट आई। इस पर आरोपी भड़क गया। उसने महिला के घर पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता का कहना है कि उसने स्थानीय पुलिस में शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए मंगलवार को उसने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts