HomeCRIME NEWSघर में घुसकर दादी पोती से गहने लूटे, पुलिस ने दर्ज की...

घर में घुसकर दादी पोती से गहने लूटे, पुलिस ने दर्ज की चोरी

-


मोदीनगर। निवाड़ी के गांव नंगला मूसा में बदमाशों ने रविवार रात घर में घुसकर दादी के कानों से कुंडल खींच लिए और पोती का मंगलसूत्र लूट लिया। बदमाश पांच मोबाइल भी लूट ले गए। कुंडल लूटने के दौरान वृद्धा के कान जख्मी हो गए। बदमाश दीवार के रास्ते घर में दाखिल हुए और करीब आधा घंटे तक बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया। घटना के समय परिवार के चार लोग आंगन में और दो लोग बरामदे में सो रहे थे। बदमाश घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है।

गांव नंगला मूसा निवासी सत्येंद्र कुमार प्राइवेट चिकित्सक हैं। सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रविवार रात मां ब्रह्मकौर, बड़े भाई मनोज कुमार व भाभी और नवविवाहित भतीजी तन्नु तथा भतीजा तरुण घर के आंगन में तथा वह और उनकी पत्नी सुरभि बरामदे में सो रहे थे। आरोप है कि आधी रात के बाद एक बदमाश दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ और उसने मुख्य दरवाजा खोल दिया, इसके बाद दूसरा बदमाश भी घर में घुस गया। बदमाशों ने पूरा घर खंगाला और अलग-अलग चारपाई से छह मोबाइल फोन उठा लिए।

इसके बाद बदमाश वृद्धा ब्रह्मकौर की चारपाई पर पहुंचे और उनके कानों से कुंडल खींचने लगे। जागने पर वृद्धा ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। तभी परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। जाग होने के बावजूद बदमाशों ने ब्रह्मकौर के कुंडल व नवविवाहिता तन्नु के गले से सोने का मंगलसूत्र लूट लिया और भाग निकले। भागते समय छह में से एक मोबाइल फोन बदमाशों के हाथ से नीचे गिर गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के साथ मिलकर चिकित्सक ने बदमाशों का पीछा किया, मगर बदमाशों का कोई पता नहीं लगा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने भी बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिंग की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि तहरीर के अनुसार चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts