– मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती।
गोंडा। आज सुबह एक सड़क हादसे में पांच बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के पारासराय के पास सुबह 3:40 बजे बलरामपुर से लौट रही बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में तुलसीपुर नवाबगंज निवासी मुन्नालाल, दिनेश, सोनू, कृष्ण बहादुर और तारामन घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर इटियाथोक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो चालक को नींद की झपकी आ गई थी। इसी कारण गाड़ी सड़क किनारे लगे आम के पेड़ से जा टकराई। इटियाथोक थाना अध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि सभी घायल बलरामपुर से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर गोंडा आ रहे थे। उन्होंने पुष्टि की कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। सभी घायलों का इलाज गोंडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
पुलिस ने सभी घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है, जो मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। दाहिने साइड में आम का पेड़ है ड्राइवर को नींद आई और गाड़ी में बैठे बाराती भी ध्यान नहीं दिए और इसी के कारण को जाकर के पेड़ से टकरा गई है जिससे हादसा हुआ है फिलहाल किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

