HomeTrendingGold Price: सोने की कीमतों पर आ गई तेजी

Gold Price: सोने की कीमतों पर आ गई तेजी

-


एजेंसी, नई दिल्ली। सोने की कीमतों में आज मंगलवार को तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में भी सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार को 5 फरवरी 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.23 फीसदी या 175 रुपये की बढ़त के साथ 76,319 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इससे पहले सोमवार को घरेलू हाजिर बाजार में सोना बढ़त लेकर बंद हुआ था।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 570 रुपये बढ़कर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत सोमवार को 570 रुपये बढ़कर 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी मंगलवार को तेजी देखने को मिली हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 मार्च 2025 की डिलीवरी वाली चांदी आज 0.37 फीसदी या 334 डॉलर की बढ़त के साथ 89,452 रुयपे प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। घरेलू हाजिर बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतों में भारी तेजी देखने को मिली थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निमार्ताओं की ओर से मांग बढ़ने से चांदी 1,850 रुपये उछलकर 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts