Homeदेशगोवा नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स गिरफ्तार

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स गिरफ्तार

-

– दोनों भाईयों की हथकड़ी लगी फोटो जारी की।

बैंकाक। गोवा के एक नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी, इस अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स भारत छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे। उनका पासपोर्ट निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद थाईलैंड पुलिस ने पासपोर्ट रद्द होने के बाद दोनों को हिरासत में लिया है। थाइलैंड पुलिस ने दोनों भाइयों की तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनमें उनके हाथों में हथकड़ी लगी है। वे अपने पासपोर्ट पकड़े हुए हैं।

 

 

सूत्रों के अनुसार, भारतीय अधिकारियों की एक टीम थाईलैंड के लिए रवाना हो चुकी है और 24 घंटे के भीतर लूथरा ब्रदर्स को वापस लेकर आएगी। संभावना है कि भारत लाने के बाद गोवा पुलिस दोनों को अपनी हिरासत में लेगी।बता दें कि भारत सरकार ने लूथरा ब्रदर्स पर सख्त कार्रवाई करने और उनका पासपोर्ट कैंसिल करने की बात कही गई थी।

गोवा के बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में छह दिसंबर की रात अचानक आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस अग्निकांड में अबतक क्लब के 4 मालिकों में से एक को हिरासत में लिया गया है जो दिल्ली का रहने वाला है और उसका नाम अजय गुप्ता है। दिल्ली क्राइम ब्रांच आॅफिस में गुप्ता से पूछताछ की गई और उसके बाद साकेत कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को गोवा पुलिस की 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया है।

पूछताछ में अजय ने बताया- मैं सिर्फ एक बिजनेस पार्टनर हूं और मुझे इससे ज्यादा कुछ नहीं पता। क्लब के दो मालिक और रिश्ते में सगे भाई, सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा क्लब में आग लगने के कुछ ही देर बाद दिल्ली से थाईलैंड भाग गए थे। इंटरपोल ने दोनों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है और भारत सरकार ने दोनों का पासपोर्ट कैंसिल कर दिया है। बता दें कि गोवा नाइट क्लब के एक अन्य मालिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है, जो भारतीय नहीं, वह ब्रिटिश नागरिक हैं।

 

यह खबर भी पढ़िए:

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड का नया वीडियो आया सामने

 

यह खबर भी पढ़िए:

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: नाइट क्लब के मालिक के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जल्द

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts