Homeदेशगोवा नाइट क्लब अग्निकांड का नया वीडियो आया सामने

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड का नया वीडियो आया सामने

-

  • 25 लोगों की मौत, 4 लोग गिरफ्तार।

गोवा। ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में लगी भीषण आग का नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर कोई भी सिहर उठेगा। वीडियो में कुछ ही सेकंड में लपटें, धुआं और आग के गोले दिखाई देते हैं और फिर पूरा क्लब आग के गोले में बदल जाता है। शनिवार (6 दिसंबर, 2025) रात लगी इस आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी।

 

 

वीडियो में दिखा भयानक मंजर

वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर एक डांसर बॉलीवुड गाना ‘महबूबा महबूबा’ पर परफॉर्म कर रही थी. इसी दौरान क्लब के अंदर चल रहे आतिशबाजी शो से आग भड़कती दिखती है। कुछ ही सेकंड में फ्लोर और छत आग की चपेट में आ जाते हैं और वहां अफरा-तफरी मच जाती है।

आतिशबाजी से आग लगने की आशंका

अधिकारियों के अनुसार, आग की वजह अभी आधिकारिक रूप से तय नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि डांस परफॉर्मेंस के दौरान चलाए गए फायरवर्क्स ने आग फैलाने में भूमिका निभाई. संदेह यह भी है कि क्लब ने फायर डिपार्टमेंट से अनिवार्य NOC नहीं लिया था।

 

 

 

‘बॉलीवुड बैंगर नाइट’ का किया गया था आयोजन

क्लब की इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, उस रात वहां ‘Bollywood Banger Night’ का आयोजन किया गया था. बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद थे और संगीत चल रहा था तभी हादसा हुआ।

25 लोगों की मौत, 4 लोग गिरफ्तार

इस हादसे में मरने वालों में 20 कर्मचारी, 5 पर्यटक शामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाइट क्लब मैनेजमेंट टीम के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चीफ जनरल मैनेजर, जनरल मैनेजर, बार मैनेजर, गेट मैनेजर शामिल हैं। क्लब मालिकों और इवेंट आयोजकों के खिलाफ भी FIR दर्ज हो चुकी है। क्लब के मालिकों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा की तलाश जारी है. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया है कि दोनों के दिल्ली में छिपे होने की आशंका है और उन्हें पकड़ने के लिए टीम भेज दी गई है। इस घटना के बाद प्रशासन ने रोमियो लेन से जुड़े गोवा के दो अन्य आउटलेट्स भी सील कर दिए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts