Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशवृंदावन में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की बंद कमरे में लाश मिली, जांच में जुटी...

वृंदावन में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की बंद कमरे में लाश मिली, जांच में जुटी पुलिस

-

– चार दिन पहले लड़के पर एफआईआर कराई थी, लड़की को मारकर खुद फंदे पर झूला

मथुरा। गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाश शुक्रवार देर रात बंद कमरे में मिली। 28 साल की लड़की बेड की डेडबॉडी पड़ी थी, जबकि 24 साल का युवक फंदे से लटका हुआ था। पुलिस को शक है कि लड़के ने लड़की की गला दबाकर हत्या की, फिर खुद फंदे से झूल गया। वारदात का पता उस वक्त चला, जब लड़की के रूम का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को निकाला। घटना कोतवाली वृंदावन इलाके की है।

 

 

पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला है कि दोनों में एक साल से अफेयर था। पिछले कुछ दिनों से दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। 28 अप्रैल को लड़की ने युवक के खिलाफ एफआईआर भी कराई थी। इससे युवक नाराज था।

दुगार्पुरम कॉलोनी में राधिका किराए पर कमरा लेकर रहती थी। उसकी पड़ोसी गुंजन ने बताया- शुक्रवार रात 9.30 बजे वह गारमेंट्स शॉप पर काम कर घर लौटी। उस वक्त घर के बाहर भीड़ जमा थी। कुछ लड़के-लड़कियों ने बताया कि राधिका के कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा है। मैंने लोगों से कहा- पुलिस को सूचना दीजिए। रात करीब 10 बजे वृंदावन पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने खिड़की से अंदर झांका तो एक युवक फंदे से लटकता हुआ दिखाई दिया। फौरन फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। इसके बाद लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। 10 फीट चौड़े और 10 फीट लंबे कमरे में युवक का शव छत पर लगे कुंडे से लटका हुआ था, जबकि युवती का शव बेड पर पड़ा था। उसने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी, जबकि सुभाष ने काले रंग की शर्ट और पैंट पहनी हुई थी।

सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि युवक और युवती की मौत क्यों और कैसे हुई है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि दोनों में पहले विवाद हुआ, जिसके बाद सुभाष ने युवती का गला दबाकर हत्या कर दी होगी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।

लड़की परिवार से अलग रहती थी

पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि लड़की मथुरा के लक्ष्मी नगर इलाके की रहने वाली थी। वह 8-10 साल से परिवार से अलग वृंदावन में रहती थी। वह 4 साल से दुगार्पुरम कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। छाता के तरौली गांव के रहने वाले सुभाष से उसका अफेयर था। सुभाष के बुआ के बेटे राहुल ने बताया- राधिका और उसके बीच कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद राधिका ने 28 अप्रैल को उसके खिलाफ छेड़खानी की एफआईआर कराई थी।

युवक ने किया था बी-फार्मा

राहुल ने बताया कि सुभाष ने बी-फार्मा की पढ़ाई कर रखी थी। हालांकि, अभी नौकरी नहीं कर रहा था। गुरुवार रात सुभाष ने खाना खाया और सभी से अच्छे से बात की। शुक्रवार को वह दोपहर में घर से निकल गया। उसके बाद क्या हुआ, घरवालों को कुछ भी मालूम नहीं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts