HomeCRIME NEWSGhaziabad News: बुजुर्ग की हत्या करने वाला बदमाश पुलिस एनकाउंटर में अरेस्ट

Ghaziabad News: बुजुर्ग की हत्या करने वाला बदमाश पुलिस एनकाउंटर में अरेस्ट

-

– रंजिश के कारण 29 अप्रैल को मर्डर किया था, चोरी के लिए घुसे पहचानने के डर से मारा।

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर इलाके में 29 अप्रैल को की गई बुजुर्ग की हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में अरेस्ट किया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया है उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि रंजिश के चलते बुजुर्ग की हत्या की थी। इस हत्याकांड में एक फरार अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। हत्यारोपी आनंद भी पड़ोसी है, आनंद की पत्नी बुजुर्ग के यहां काम करती थी। जहां आनंद ने बताया कि हम चोरी के डर से रात में घुसे थे, पहचानने के डर से हमनें चाकू मारकर हत्या कर दी।

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि थाना लोनी बॉर्डर पुलिस बेहटा पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि हत्या में फररा चल रहा आनन्द कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद अपने अन्य साथी के साथ बेहटा की तरफ जा रहा है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया गया तो बाइक भागने लगे।
जहां एक व्यक्ति गिर गया जो स्वयं को पुलिस से घिरता देखकर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में दौड़ाते हुए पैर में गोली मारी। घायल ने अपना नाम आनंद बताया।

रंजिश में हत्या का था शक

घायल आनंद ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 82 साल के रमेश चंद्र शर्मा मूल रूप से बागपत के निरोजपुर गांव के रहने वाले थे। जो अपने परिवार साथ उत्तरांचल सोसायटी में रह रहे थे। उनके 2 बेटे विकास शर्मा और गौरव शर्मा हैं। गौरव दिल्ली के चावड़ी बाजार में व्यापार करता है, जबकि विकास का फाइनेंस का काम है।

आरोपी आनंद ने बताया कि 29 अप्रैल को मैंने अपने साथी के साथ मिलकर रमेश चंद्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। पुलिस पहले रंजिश में हत्या का संदेह जता रही थी, पुलिस ने मौके से एक तमंचा और 2 कारतूस बरामद किए हैं। जबकि आनंद के फरार दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। आज एसपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी इस हत्याकांड का खुलासा करेंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts