HomeAccident Newsधमाके के साथ कार में लगी आग, दो कारोबारी जिंदा जले

धमाके के साथ कार में लगी आग, दो कारोबारी जिंदा जले

-

– कार से खाटूश्याम जा रहे थे, रेवाड़ी में केमिकल से भरा टैंकर पलटा, दो गंभीर रूप से घायल

गाजियाबाद। हरियाणा के रेवाड़ी में केमिकल से भरा टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। इसके बाद टैंकर में आग लग गई। इसकी चपेट में पीछे चल रही कार आ गई। कार में चार व्यापारी सवार थे। 2 कारोबारियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। 2 लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा सोमवार देर रात दिल्ली-जयपुर हाईवे (ठऌ-48) पर बनीपुर चौक के पास हुआ। कार सवार लोग गाजियाबाद के तुराबनगर मार्केट के रहने वाले थे। वह दर्शन करने के लिए राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर जा रहे थे।

टैंकर दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बनीपुर चौक के पास टैंकर बेकाबू हो गया। ड्राइवर ने उसे संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन वह पलट गया। पलटने के बाद टैंकर में केमिकल बाहर आ गया और तुरंत आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि टैंकर के पीछे चल रही कार को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आसपास के लोगों ने कार सवार सभी चारों लोगों आशु, मोनू, ऋषि अरोड़ा और सुमित गोयल को बाहर निकालकर तुरंत एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

वहां डॉक्टरों ने आशु और मोनू को मृत घोषित कर दिया। जबकि, ऋषि अरोड़ा और सुमित गोयल को गंभीर हालत में भर्ती कर लिया। मृतकों की पहचान गाजियाबाद के दिलशान गार्डन निवासी संजीव अग्रवाल (41) और पंचवटी निवासी अंशु मित्तल (40) के रूप में हुई है।

वही, टैंकर में लगी आग को बुझाने के लिए पुलिस ने ठऌ-48 पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया, ताकि दूसरे वाहन आग की चपेट में न आएं। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने टैंकर में लगी आग बुझाई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts