HomeCRIME NEWSपुलिस से मुठभेड़ में बदमाश गुल्लू घायल

पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश गुल्लू घायल

-

– पुलिस पर फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली, हथियार-बाइक बरामद।

मुजफ्फरनगर। थाना तितावी क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश गुल्लू पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मुकुन्दपुर झाल पर हुई, जहां पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी अचानक बाइक मोड़कर भागने लगा।

 

Muzaffarnagar

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर दी। खुद को चारों तरफ से घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, पुलिसकर्मी इस गोलीबारी में बाल-बाल बच गए।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बाइक सवार बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान इंतजार उर्फ गुल्लू पुत्र शहीद निवासी बघरा, थाना तितावी के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से गुल्लू को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस के साथ एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी एक शातिर अपराधी है और चोरी तथा गोकशी जैसे मामलों में वांछित चल रहा था।

गुल्लू के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना तितावी पुलिस पूरे मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts