HomeCRIME NEWSकैराना में मेरठ की महिला से गैंगरेप

कैराना में मेरठ की महिला से गैंगरेप

-

फेसबुक पर दोस्ती के बाद मिलने बुलाया, पिस्टल दिखाकर की वारदात


कैराना। कैराना में मेरठ की एक महिला ने फेसबुक के माध्यम से दोस्ती के बाद बुलाकर पिस्टल के बल पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने एक नामजद और अज्ञात के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मेरठ की रहने वाली एक महिला ने कैराना कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़िता के अनुसार, फेसबुक के माध्यम से युवक से उसकी दोस्ती हुई थी, जिसने खुद को कैराना का निवासी बताया था। इसके बाद उनकी फोन पर बातचीत हुई। इसी बीच 20 जनवरी को युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। वह शामली तक पहुंची। जहां रेलवे फाटक के निकट से उक्त युवक ने उसे अपनी बुलेट पर बैठा लिया।

आरोप है कि शामली रोड पर खेत में बने कमरे पर ले जाकर युवक ने अपने पांच-छह साथियों के साथ मिलकर पिस्टल के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ हाथापाई भी हुई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने वापस जाने की धमकी दी।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर, एएसपी संतोष कुमार का कहना है कि महिला ने आरोप लगाए हैं। थाने पर तहरीर दी गई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts