spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशएआई समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को किया बाहर

एआई समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को किया बाहर

-

– चीनी रोबोट को खुद की दावेदारी पेश की थी।

नई दिल्ली। राजधानी में एआई इंपैक्ट समिट चल रहा है। इस बीच गलगोटिया यूनिवर्सिटी को एआई समिट एक्सपो तुरंत खाली करने को कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक रोबोटिक डॉग के डिस्प्ले पर विवाद होने के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी को एआई समिट एक्सपो खाली करने को कहा गया।
बता दें कि ग्रेटर नोएडा के इस इंस्टीट्यूशन पर तब तुरंत एक्शन लिया गया जब मंगलवार को इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्लिप में यूनिवर्सिटी के रिप्रेजेंटेटिव एक रोबोटिक डॉग को अपने सेंटर आॅफ एक्सीलेंस के बनाए प्रोडक्ट के तौर पर पेश करते दिखे।

 

AI Summit

 

समिट के दौरान गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने जिस रोबोटिक डॉग को पेश किया, उसकी पहचान चीनी रोबोट के तौर पर हुई है, जो चीनी रोबोटिक्स फर्म का बनाया हुआ एक कमर्शियली उपलब्ध मॉडल है। समिट में, रोबोट को ओरियन नाम से पेश किया गया।

एआई इम्पैक्ट समिट में चीन में बने रोबोडॉग के डिस्प्ले पर हुए विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. ऐश्वर्या श्रीवास्तव ने कहा हमने कभी दावा नहीं किया कि हमने इसे (रोबोडॉग) बनाया है, यह सिर्फ हमारे एआई इन्वेस्टमेंट का एक हिस्सा था। इसे बहुत गलत तरीके से समझा गया। इससे पहले, विवाद को लेकर बढ़ते तनाव के बीच, इंस्टीट्यूशन ने एक आॅफिशियल सफाई जारी की थी, जिसमें यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रोपेगैंडा को लेकर चिंता जताई गई।

यूनिवर्सिटी ने कहा कि रोबोटिक प्रोग्रामिंग स्टूडेंट्स को एआई एप्लिकेशन बनाना सिखाने की उसकी कोशिश का हिस्सा है, जिससे वे दुनिया भर में मौजूद टूल्स और रिसोर्स का इस्तेमाल करके रियल-वर्ल्ड स्किल्स डेवलप और इस्तेमाल कर सकें। बयान में कहा गया था हम गलगोटियास में फैकल्टी और स्टूडेंट्स, हमारी यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रोपेगैंडा कैंपेन से बहुत दुखी हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts