HomeCRIME NEWSदोस्त को गोली मारने वाले को पुलिस ने गोली मारी

दोस्त को गोली मारने वाले को पुलिस ने गोली मारी

-

चेकिंग के लिए रोकने पर पुलिस पर फायरिंग की


गाजियाबाद। विजयनगर में दोस्त की प्रेमिका से बात करने को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया।

16 अगस्त की रात आकाश को दो गोलियां मारी गई थीं। पुलिस ने सोमवार रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार अमन और अरुण को रोकने की कोशिश की तो दोनों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अमन के पैर में गोली लगी, जबकि अरुण को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, रात में सीएचएसपी स्कूल के पास चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की। इसमें अमन के पैर में गोली लगी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अमन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि अमन ने अपने साथी अरुण के साथ मिलकर आकाश को गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और बाइक बरामद की है।

विजयनगर के प्रताप विहार निवासी आकाश 16 अगस्त की रात स्वदेशी चौक के पास चाऊमीन खाने गया था। इसी दौरान अमन अपने साथी अरुण के साथ बाइक से वहां पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद अमन ने आकाश पर फायरिंग कर दी।

दो गोलियां लगने से आकाश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आकाश को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अमन और आकाश पहले से दोस्त थे। दोनों विजयनगर की एक युवती से बात करते थे। अमन ने पहले भी आकाश से युवती से बात नहीं करने और उसका पीछा छोड़ने के लिए कहा था। इसके बावजूद आकाश चोरी-छिपे उससे बात करता रहा।

16 अगस्त की शाम को भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में अमन ने रात में अरुण के साथ मिलकर आकाश को गोली मार दी।
आकाश का संतोष अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts