Home उत्तर प्रदेश Meerut सोमदत्त विहार में लगा निशुल्क चिकित्सा कैंप

सोमदत्त विहार में लगा निशुल्क चिकित्सा कैंप

0

शारदा न्यूज़, मेरठ। गढ़ रोड निकट मेडिकल कॉलेज स्थित सोमनाथ विहार सोसाइटी में दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाया गया। कैंप का शुभारंभ समिति अध्यक्ष ई शक्ति सिंह एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा रिबन काटकर किया गया।

यह कैंप गढ़ रोड स्थित मैक्स लैब द्वारा लगाया गया। जानकारी देते हुए लैब की संचालिका पारुल ठाकुर नहीं बताया कि यह दो दिवसीय कैंप सोमदत्त विहार में रहने वाले लोगों के लिए लगाया गया है। कैंप में सभी प्रकार के ब्लड टेस्ट किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह सभी जांच निशुल्क की जा रही है। कैंप की संचालिका पारुल ठाकुर ने कैंप लगाने में सहयोग देने पर समिति के पदाधिकारी एवं सभी निवासी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here