spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने...

Meerut News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत

-

– किठौर थाना क्षेत्र का मामला।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ितों ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच कर मामले की शिकायत की। पीड़ितों ने बताया कि कुछ लोगों ने वर्क वीजा का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये की वसूली की, लेकिन बाद में जब दस्तावेजों की जांच कराई गई तो पूरा मामला धोखाधड़ी का निकला।

 

 

पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें विदेश में अच्छी नौकरी और आकर्षक वेतन का लालच देकर भरोसा जीत लिया था। दस्तावेज मिलने के बाद उन्हें शक हुआ और विशेषज्ञों से जांच कराई गई। जांच में खुलासा हुआ कि जारी किया गया वीजा वर्क वीजा नहीं बल्कि टूरिस्ट वीजा है, जो नौकरी के लिए मान्य नहीं होता।

जब पीड़ितों ने इसका विरोध किया और अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया और पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया। इससे पीड़ितों में रोष है। उन्होंने किठौर थाना पुलिस से लिखित शिकायत कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ितों ने कहा कि अगर समय रहते जाँच न कराई जाती तो वे विदेश जाकर फंस सकते थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts