HomeAccident Newsसो रहे चार लोगों को कार ने कुचला, दो की मौत

सो रहे चार लोगों को कार ने कुचला, दो की मौत

-

– डिवाइडर पर चढ़ी अनियंत्रित कार, चालक हुआ फरार


लखनऊ। दर्दनाक घटना घटी। हसनगंज चौराहे पर एक अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। हसनगंज में मंगलवार रात एक बजे टायर फटने से अनियंत्रित हुई एसयूवी ने डिवाइडर पर सो रहे चार लोगों को कुचल दिया। पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, यहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दो गंभीर घायलों को भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक किसी की पहचान नहीं हो सकी थी। हादसे के बाद एसयूवी चालक गाड़ी वहीं छोड़कर भाग गया।

हसनगंज इंस्पेक्टर डीके सिंह के अनुसार मंगलवार रात हसनगंज के नदवा कॉलेज रोड पर बने डिवाइडर पर चार लोग सो रहे थे। देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार से गुजर रही एक एसयूवी का टायर फट गया। इससे वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और डिवाइडर पर सो रहे चार लोगों को कुचलकर खंभे से टकरा गया।

आसपास मौजूद लोगों में हादसा देख चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों के बीच हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां दो लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के शिकार लोगों के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे पहचान हो सके। पुलिस पहचान में जुटी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts