– नूरपुर में सुबह कोहरे के चलते हुआ हादसा, एक बच्चे का पैर फ्रैक्चर, डंपर जब्त
बिजनौर। नूरपुर में सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक स्कूल बस और डंपर की टक्कर हो गई। इस हादसे में रूट्स स्कूल के चार बच्चे घायल हो गए। घायलों में से एक बच्चे दक्ष के पैर में फ्रैक्चर आया है, जिसे बिजनौर रेफर किया गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।



