spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, January 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowकानपुर के दरोगा के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

कानपुर के दरोगा के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

-

– पत्नी ने लगाया नौकरी मिलते ही 10 लाख दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप,

लखनऊ। कानपुर के काका देव थाने में तैनात दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उनकी पत्नी ने 10 लाख रुपए दहेज में न देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पत्नी का आरोप है कि पति और सास खाने में उन्हें नींद की गोलियां देती थीं। करीब 2 साल पहले उनकी मां बेहोशी की हालत में कानपुर से उन्हें लखनऊ लाई थीं। तब से वह बेटे और बेटी के साथ लखनऊ स्थित मायके में रह रही हैं। सरोजनी नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सरोजनी नगर की रहने वाली रूबी की 2014 में कानपुर निवासी विशाल सिंह से शादी हुई थी। रूबी का आरोप है कि उस समय मायके वालों ने 6 लाख नकद, सोने की चेन, फ्रिज, टीबी और लाखों रुपए के घरेलू सामान दिए थे। शादी के बाद से ही पति और ससुरालवाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस बीच 2015 में बेटे और 2021 में बेटी को जन्म दिया।

2022 में विशाल को मृतक आश्रित कोटे में दरोगा की नौकरी मिल गई। उसके बाद से उसका व्यवहार बदल गया। 10 रुपए दहेज के लिए मांगने लगा। नहीं देने पर मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने और दूसरी शादी करने की धमकी देने लगा।

रूबी का आरोप है कि सास अनीता के साथ मिलकर पति विशाल ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। नींद की गोलियां देकर बेहोश कर देते थे। खाना नहीं देते थे। पति और सास होटल में खाना खाकर आ जाती थी। पति उनका फोन रिकॉर्ड करता था। मायकेवालों से बात करने से रोका जाता था।

2023 में साफ कह दिया कि उन्हें और बेटी को साथ नहीं रखेंगे। 20 सितंबर 2023 को उनकी मां ससुराल से उन्हें बेहोशी की हालत में लखनऊ लेकर आईं। तब से वह अपनी तीन साल की बेटी के साथ मायके में रह रही है। ना कोई भरण-पोषण मिल रहा है, ना ही किसी तरह की मदद। सरोजनी नगर इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts