spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutनगर आयुक्त सौरभ गंगवार को अपने बीच बैठा देख चौंक गई महिला...

नगर आयुक्त सौरभ गंगवार को अपने बीच बैठा देख चौंक गई महिला सफाई कर्मचारी

-

-आईएमए के कार्यक्रम में कैंसर की जानकारी लेने गई थी सफाई कर्मचारी


मेरठ- एक तरफ बच्चा पार्क स्थित आईएमए हाल में कैंसर हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम चल रहा था। तो वहीं, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार महिला सफाई कर्मचारियों से घिरे हुए बैठे थे। चारों तरफ से महिला सफाई कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को घेर रखा था। जबकि देखने वाली बात यह थी कि, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार भी इन महिला सफाई कर्मचारियों के साथ जमीन पर बैठे हुए थे। लेकिन यह महिला सफाई कर्मचारी किसी समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को नहीं घेरे बैठी थी‌। जबकि, इन महिला सफाई कर्मचारियों के पास आकर खुद नगर आयुक्त सौरभ गंगवार बैठ गए। नगर आयुक्त का इस तरह महिला सफाई कर्मचारियों के साथ बैठना सभी को चौंका गया।

वहीं, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार को अपने बीच बैठता देख महिला सफाई कर्मचारी भी खासी खुश नजर आई। दरअसल, आईएमए हाल में कैंसर को लेकर हुई कार्यशाला में शामिल होने यह सभी महिला सफाई कर्मचारी आई हुई थी। कार्यक्रम शुरू होने से पहले जब महिला सफाई कर्मचारी आईएमए हाल के गार्डन में बैठी हुई थी तो तभी वहां नगर आयुक्त सौरव गंगवार पहुंच गए और वह भी उनके साथ जमीन पर बैठ गए। इस दौरान नगर आयुक्त ने महिला सफाई कर्मचारियों से बहुत सी बातें की। नगर आयुक्त ने बताया कि, जिस तरह से पुरुष आज हर क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उसी तरह से महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़-चढ़कर न केवल कार्य कर रही है बल्कि अपनी भागीदारी से दुनिया भर में नाम रोशन कर रही है। उन्होंने बताया कि, बहुत जल्द नगर निगम एक ऐसी योजना प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी शुरू करने जा रहा है।

जिसके तहत महिला सफाई कर्मचारी घर-घर जाकर उन महिलाओं से कांटेक्ट करेंगी। जो अपने घर का कूड़ा फेंकने के साथ प्लास्टिक की चीज भी कूड़े में फेंक देती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के पास बहुत सी ऐसी कंपनियां आ रही हैं, जिन्हें प्लास्टिक की जरूरत है। इसी को देखते हुए महिला सफाई कर्मचारी यह अभियान चलाएंगे और हफ्ते में एक बार महिलाओं को जागरूक करके घर से निकलने वाले प्लास्टिक को एकत्र कर नगर निगम में जमा कराएंगी। ताकि, न केवल प्लास्टिक को इस्तेमाल में लाया जा सके। बल्कि, नगर निगम को भी लोगों के घरों से निकलने वाले प्लास्टिक से आमदनी हो सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts