Homeउत्तर प्रदेशMeerutपिता ने किया बेटी का अपहरण, मां लगा रही गुहार

पिता ने किया बेटी का अपहरण, मां लगा रही गुहार

-

– पीड़िता ने गुरूवार को एसएसपी से गुहार लगाई है


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। तलाकशुदा पति ने महिला के साथ आई उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अभी तक बच्ची को बरामद नहीं किया है। पीड़िता ने गुरूवार को एसएसपी से गुहार लगाई है।

मुजफ्फरनगर की रहने वाली ईरान ने बताया कि उसकी शादी करीब 5 साल पहले इंचौली के रहने वाले अनस से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति अनस उसे परेशान करने लगा था। इसके बाद उसने जब दूसरा निकाह कर लिया, तो उसने उसे छोड़ दिया और मायके में मुजफ्फरनगर जाकर रहने लगी।

महिला ने बताया कि अब करीब दो महीने से वह लिसाड़ी गेट क्षेत्र की घंटे वाली गली में अपनी बहन के घर रह रही है। बहन के यहां रहने की जानकारी उसके पति अनस को मिली तो अनस 15 अप्रैल को उसकी बहन के घर पहुंच गया। यहां उसने उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी तीन साल की बेटी का अपहरण कर ले गया।

महिला का आरोप है कि उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को फोन कर थाने बुला लिया और मारपीट में उसका चालान कर रही है। पीड़ित महिला का कहना है कि थाना पुलिस उसकी बेटी को बरामद नहीं कर रही है। पीड़िता ने एसएसपी से कहा कि उसकी बेटी यदि बरामद नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts