spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutनहीं हुआ किसानों का धरना समाप्त, तीसरे दिन भी धरने पर बैठे...

नहीं हुआ किसानों का धरना समाप्त, तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे किसान

-

मेरठ– भाकियू (भारतीय किसान यूनियन) का गन्ना समिति के चुनाव में अवैध रूप से बिना कारण बताए नामंकन निरस्त किए जाने के विरोध में संगठन और किसानों का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। तीसरे दिन भी बाबा विजयपाल घोपला भूख हड़ताल पर आमरण अनशन पर रहे आज उनकी हालत कुछ गिरावट में रही आज तीसरे दिन संगठन कार्यसमिति की बैठक में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।

जिसमे प्रमुख रूप चुनाव अधिकारी एवम सचिव गन्ना समिति द्वारा जालसाजी, अवैध तरीके से चुनाव को दूषित किया गया और भ्रष्टाचार के तहत बिना मतदाता के डेलीगेट का नामांकन दाखिल कर निर्विरोध डेलीगेट चुन लिए गए। सभी तथ्यों के साथ एक तहरीर अपर जिलाधिकारी शहर बृजेश सिंह एवम थाना अध्यक्ष परतापुर को दी गई और शाम पांच बजे तक तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

दूसरा निर्णय थाने में फरियादी के बैठने की जगह एवम छाया की वयवस्था नही हे इसे देखते हुए किसानों ने इस पीड़ा को देखते हुए संगठन की पहल पर जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने छेत्रवासियों के सहयोग से थाना परिसर में एक टीन शेड बनवाने का प्रस्ताव प्रशासन को दिया और जल्द जगह चिन्हित करने की मांग करी जिससे उचित ववस्था फरियादी बैठने में उचित महसूस कर सके। बाबा विजयपाल घोपला ने समस्या का निदान न होने तक भूख हड़ताल आमरण अनशन जारी रखने का आव्हान किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts