Homeउत्तर प्रदेशMeerutमहापंचायत में शामिल होने के लिए मेरठ से पहुंचे किसान

महापंचायत में शामिल होने के लिए मेरठ से पहुंचे किसान

-

– भाकियू नेता टिकैत पर हमले का विरोध, कहा होगी आर-पार की लड़ाई


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पर हुए हमले के प्रयास के विरोध में किसान एकजुट हो गए हैं। मेरठ के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में हजारों किसान शिवाय टोल प्लाजा पर एकत्रित होकर मुजफ्फरनगर की जी.आई.सी. ग्राउंड में होने वाली महापंचायत में शामिल होंनें के लिए रवाना हो गए हैं ।

जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि इस घटना को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुजफ्फरनगर रवाना हो गया है। वहां होने वाली कार्यकारणी बैठक में आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सभी कार्यकतार्ओं से धैर्य बनाए रखने और शांति व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी किसान शांतिपूर्वक तरीके से अपनी बात रखेंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts