HomeAccident NewsEtah Accident: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार दो की मौत

Etah Accident: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार दो की मौत

-

– गुरुग्राम से अपने गांव लौटे रहे थे, एक की हालत गंभीर।

एटा। मलावन थाना क्षेत्र में आसपुर टोल प्लाजा के पास गुरुवार रात एक ट्रक ने आॅटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में आॅटो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। तीसरे घायल का इलाज जारी है।

मृतकों की पहचान अवनीश उर्फ सिंटू (25 वर्ष) पुत्र नंदकिशोर और रोहित (27 वर्ष) पुत्र अरविंद के रूप में हुई है। तीसरा घायल मोहित है, जिसका उपचार चल रहा है। ये सभी फरुर्खाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद निवासी थे और गुरुग्राम से अपने गांव किदवई नगर लौट रहे थे।

सूचना मिलते ही मलावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतक युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले अज्ञात कंटेनर की तलाश कर रही है।

मृतक अवनीश उर्फ सिंटू के पिता नंदकिशोर ने बताया कि उनके बेटे और अन्य लोग गुरुग्राम से अपने गांव किदवई नगर लौट रहे थे, तभी आसपुर टोल प्लाजा के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। घायल मोहित, जो आॅटो में सवार था, ने बताया कि कंटेनर की टक्कर से आॅटो पलट गया और वे सभी उसमें फंस गए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts