HomeEducation Newsरामलला पर निबंध व भाषण में सादिया ने जीता प्रथम पुरस्कार

रामलला पर निबंध व भाषण में सादिया ने जीता प्रथम पुरस्कार

-


मेरठ। रामलला पर आधारित निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता में मुस्लिम बालिका सादिया ने प्रथम पुरस्कार जीता। उसने निबंध में लिखा कि मयार्दा पुरुषोत्तम श्रीराम सबके हैं। उन्होंने शबरी, केवट सबको गले लगाया। उनसे सीख मिलती है कि माता- पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए। कोई छोटा- बड़ा नहीं है।

 

वरिष्ठ नागरिकों के प्रथम पुरस्कार संगठन क्लब-60 ने सादिया सो रविवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के चिल्ड्रेन पार्क में ‘श्रीराम की विशेषताएं कैसे अपनाएं’ विषय पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता कराई। इसमें पांच विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। भारतभूषण शर्मा व अनुराग गोयल की निर्णायक समिति ने सादिया को प्रथम, आयुष कश्यप को द्वितीय व जया को तृतीय विजेता घोषित किया।

 

यश वर्मा व डोली को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। नई पीढ़ी को श्रीराम के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित करने को आयोजित प्रतियोगिता में शिक्षासेतु व स्ट्रीट गुरुकुल के बच्चों ने हिस्सा लिया। अनिल विश्नोई ने सभी 35 प्रतिभागियों को कापी रजिस्टर दिए। शिक्षासेतु द्वारा विजेताओं को श्री रामचरितमानस की प्राप्त करतीं प्रति सहित 501, 251 संस्था के और 151 व 101 रुपये नकद पुरस्कार व अभावग्रस्त 31 बच्चों को स्कूल ड्रेस दी गई। श्रीराम के आदशों को अपनाने व आसपास को स्वच्छ बनाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में तुषार कुमार, हरि विश्नोई, सेवा भारती के सदस्य बीबी शर्मा, नवीन चंद्र अग्रवाल, अनुराग गोयल, केपी सिंह, शशिप्रभा, सोमा अधलखा, रानी माला व स्तुति गोयल आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts