HomeTrendingसंभल में पुलिस चौकी से भागा सिलेंडर चोर

संभल में पुलिस चौकी से भागा सिलेंडर चोर

-

24 घंटे से बिठाया था, लघुशंका के बहाने भागा, सीओ ने जांच शुरू की


संभल। एक सिलेंडर चोर पुलिस चौकी से फरार हो गया। चोर को घर से सिलेंडर चोरी करते हुए पकड़ा गया था और पुलिस को सौंपा गया था। पुलिस ने उसे 24 घंटे तक चौकी में बैठाए रखा, जिसके बाद रविवार की दोपहर 03 बजे वह लघुशंका के बहाने दीवार कूदकर भाग निकला।

यह घटना असमोली थाना क्षेत्र की मंसूरपुर पुलिस चौकी की है। दिनदहाड़े शनिवार दोपहर 03:30 को गांव पैंतिया माफी निवासी सोनू पाल के बंद मकान में चोर घुसा था। सिलेंडर की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने घर को घेर लिया और एक चोर को पकड़ लिया। उसकी पहचान मुरादाबाद के धनुपुरा निवासी कामिल पुत्र वाहिद के रूप में हुई। हालांकि, उसके दो साथी भागने में सफल रहे।

ग्राम पंचायत प्रशासक के पति शाहिद और ग्रामीणों की मौजूदगी में चोर को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस उसे थाने ले जाने के बजाय मंसूरपुर पुलिस चौकी ले गई। चौकी प्रभारी रोहित मालिक की निगरानी में चोर को 24 घंटे तक चौकी में बैठाया गया। इसी दौरान, वह लघुशंका के बहाने चौकी की दीवार कूदकर फरार हो गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts