HomeJammu and Kashmir NewsJammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच...

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

-


Jammu-Kashmir Encounter: कठुआ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। राजबाग थाना के अंतर्गत जुथाना के अंबा नाल में 5 संदिग्धों को घेर लिया गया है। बता दें, कि सभी आतंकवादी उज्ज दरिया से सुफैन से होकर वहां पहुंचे थे। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और मुठभेड़ जारी है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के राजबाग थाना के अंतर्गत जुथाना के अंबा नाल में 5 संदिग्ध आतंकियों को देखने के बाद 2 घंटे से वहां पर मुठभेड़ जारी है। एनकाउंटर में एसडीपीओ बॉर्डर कठुआ धीरज सिंह कटोच सहित एसोजी के दो जवानों के घायल होने की सूचना है।

4 दिन से चल रहा आंतक विरोधी अभियान

बता दें कि सभी संदिग्ध आतंकवादियों को घेर लिया गया है और चारों ओर से घेराबंदी कर दी गई है। यह संदिग्ध आंतकवादी उज्ज दरिया से सुफैन से होकर वहां पहुंचे थे। यहां पिछले चार दिनों से बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया रहा है।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह राजबाग के घाटी जुथाना इलाके में जब सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को देखा तो गोलीबारी शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त बल भेजा गया है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

माना जा रहा है कि आतंकवादियों की वही समूह हैं, जो रविवार शाम को जिले के हीरानगर सेक्टर में मुठभेड़ के बाद भाग निकले थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts