spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, December 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ बार एसोसिएशन का चुनावी कार्यक्रम घोषित

मेरठ बार एसोसिएशन का चुनावी कार्यक्रम घोषित

-


शारदा न्यूज रिपोर्टर

मेरठ। पश्चिमी उप्र हाईकोर्ट केन्द्रीय संघर्ष समिति का संचालन करने वाली मेरठ बार एसोसिएशन के 2023-24 कार्यकारिणी प्रबंध समिति के चुनाव कराने को लेकर बैठक आयोजित हुई।

बैठक अध्यक्ष कुंवरपाल शर्मा की अध्यक्षता में सुभाष चन्द्र बोस सभागार में हुई। बैठक का संचालन महामंत्री विनोद कुमार चौधरी ने किया। बैठक में चुनावी कार्यक्रम 22.01.2024 से शुरू होकर 09.02.2024 तक पूर्ण किये जाने का निर्णय लिया गया है। चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए 22.01.2024 को मतदाता सूची का प्रकाशन, 24.01.2024 को मतदाता सूची पर आपत्ति, 27.01.2024 तक आपत्ति पर निस्तारण, 30.01.2024 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन,1 फरवरी 2024 को नामांकन पत्र जमा कर उनकी जांच सांय 3.00 बजे तक,02.02.2024 को नामांकन पत्र वापस लेने व इसी दिन सांय 3.00 बजे प्रत्याशियों की अन्तिम सूची प्रकाशित कर 8.02.2024 की प्रात: 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक मतदान व 09.02.2024 की प्रात: 9.00 बजे से मतगणना समाप्त होने तक जारी रहने का निर्णय लिया गया है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि दिसम्बर 2024 तक की सदस्यता शुल्क जमा किये जाने की अन्तिम तिथि 16.01.2024 तय की गयी है जिनके अदा न किये जाने पर सम्बन्धित अधिवक्ता की सदस्यता समाप्त हो जायेगी और मतदान करने का अधिकार नही होगा।

वही चुनाव कराने के लिए रऊफ उल हसन अंसारी, जगदीश गिरी, आर्येन्द्र सिंह राना, अजय गुप्ता, रविंद्र पाल सिंह व अशोक कुमार पंडित को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts